अंबरनाथ (अथवा अमरनाथ) महाराष्ट्र राज्य के थाना जिले के कल्याण तालुका का एक नगर है (१९° १२¢ उ.अ. तथा ७३° १०¢ पू.दे.) जो बंबई नगर से ३८ मील की दूरी पर स्थित है। यह मध्य रेलवे का एक स्टेशन भी है जो नगर से लगभग एक मील पूर्व दिशा में स्थित है। यहाँ से एक मील से भी कम की दूरी पर पूर्व की ओर एक प्राचीन हिंदू देवालय है जो प्राचीन हिंदू शिल्प विद्या का एस ज्वलंत उदाहरण है। परंतु अब यह खंडहर सा हो गया है। इसके अंतर्गत १०६० ई. का एक प्राचीन शिलालेख पाया गया है। यहाँ की मुख्य मूर्तियों में एक त्रैमस्तकी मूर्ति, जिसके घुटनों पर एक नारी भी उपविष्ट है, मुख्य है। संभवत यह मूर्ति शिव पार्वती को निरूपित करने के हेतु निर्मित की गई थी। यहाँ पर माघ मास (फरवरी-मार्च) में शिवरात्रि के पर्व पर एक मेला लगता है। यहाँ पर दियासलाई का एक कारखाना भी है। क्षेत्रफल २.६ वर्ग मील है। (न. ला.)