बॉल्वर हैंपटन स्ट्रैफर्डशिर में, इंग्लैंड का एक काउंटीबरो है। यहाँ की आबादी १,६२,६६९ (१९५१) है। बर्मिघैम के १३ मील उत्तर-पश्चिम में इंग्लैंड के औद्योगिक क्षेत्र का यह प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। यहाँ मोटर, टायर, हवाईजहाज, बिजली के समान, रेयन आदि के कारखाने हैं और कोयले की खानें भी हैं। यहाँ का सेंटपीटर गिरजा १३वीं शताब्दी से विख्यात है। यहाँ तकनीकी विद्यालय तथा १६वीं शताब्दी में स्थापित एक ग्रामर स्कूल है। यहाँ बुशबरी का औद्योगिक नगर भी है। (बिभा मुकर्जी)