वॉलिस जान (Wallis, John, 1616 ई.-१७०३ ई.) अंग्रेज गणितज्ञ एवं तार्किक का जन्म २३ नवंबर, १६१६ ई. का आक्सफोर्ड (केंट) में हुआ। इनकी उच्च शिक्षा केंब्रिज में हुई और रॉयल सोसायटी के प्रारंभिक दिनों में ही ये उसके सदस्य चुने गए। १६४९ ई. में आक्सफोर्ड में सेवीलियन प्रोफेसर नियुक्त हुए। इनकी गणित को अनेक देन हैं। 'अविभाज्यों की विधि'में विश्लेषण का प्रयोग करके क्षेत्रकलन निकालने में इन्होंने इस साधन की शक्ति में अत्यंत वृद्धि की। इन्होंने वृत्त का क्षेत्रकलन और p का मान विचित्र ढंग से ज्ञात किया। 'सातत्य के नियम' पर इनकी अति श्रद्धा थी और 'अंतवेंशन विधि' की प्रसिद्धि सर्वप्रथ इन्हीं के कारण हुई। इनके प्रसिद्ध ग्रंथ 'कोनिक सेक्शन्स' (Conic Sections), 'ऐंलजैब्रा' (Algebra) और 'अरिथगेटिका इन्फिनिटोरम' (Arithmetica Infinitorum) हैं। २८ अक्टूबर, १७०३ ई. को आक्सफोर्ड में इनकी मृत्यु हो गई। (रामकुमार )