वालपरायजो स्थिति : ३३� २� द. अ. तथा ७१� ४०� प. दे.। दक्षिणी अमरीका के चिली देश में है। यह प्रशांत महासागर के तट पर दक्षिणी अमरीका का एक प्रसिद्ध बंदरगाह तथा व्यापारिक नगर है। यहाँ पर भूमध्यसागरीय जलवायु पाई जाती है। यहाँ पर पछुवा हवाओं से जाड़ों में अच्छी वर्षा हो जाती है, परंतु गर्मी में वर्षा नहीं होती, जिससे उन दिनों जलवायु बड़ी शुष्क और उष्ण रहती है। वालपरायज़ो एक अच्छी खाड़ी पर बसा है और इसकी स्थिति सैनफ्रांसिस्को की ही तरह है। चिली के प्रमुख खनिजक्षेत्र इसके पृष्ठप्रदेश में आते हैं। अत: शोरे की खाद, ताँबा, चाँदी और सोने का निर्यात होता है। यह नगर रेल द्वारा राज्य की राजधानी सेंटियागो तथा महाद्वीप के पूर्वी किनारे पर स्थित प्रसिद्ध नगर ब्वेनस एयरिज़ से मिला हुआ है। पनामा नहर के कारण इसका महत्व और बढ़ गया है। (राम सहाय खरे)