अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (स्थापना जुलाई, १९५६ ई.) यह विश्व बैंक से संबद्ध है। इसके लिए ९२ देशों ने धन जुटाया है। अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम विश्व बैंक के क्रियाकलापों में सहयोग देता है ताकि कम विकसित सदस्य देशों में उत्पादनशील निजी उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जा सके। उक्त निगम निजी कंपनियों के पूँजीभाग के लिए अभिदान देता अथवा दीर्घकालीन ऋण की व्यवस्था करता है। कभी-कभी अभिदान और ऋण दोनों ही रूपों में यह सहायता करता है। नवस्थापित उद्योगों की सहायता के विस्तार, विकास आदि में भी धन देकर मदद करता है। (कै.चं.श.)