वर्साइ (Versailles) पैरिस के पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में १२ मील की दूरी पर उत्तरी फ्रांस में सेनएट-वाज़ डिपार्टमेंट की राजधानी तथा प्रधान शहर है। यह रेलमार्ग द्वारा पैरिस से जुड़ा हुआ है। इसकी संपूर्ण जनसंख्या है। समुद्र सतह से ४६० फुट की ऊँचाई पर चौदहवें लुई द्वारा बनवाया गया महल अब भी अपने अस्तित्व को कायम रखे हुए है। यहाँ की जलवायु स्वास्थ्यवर्धक है। वर्तमान महल का अधिकांश निर्माण कार्य माँसार ने संपन्न करवाया था। इस समय यह अजायबघर के रूप में सुरक्षित है। द्वितीय महायुद्ध के समय महल लगभग २,००० व्यक्तियों के लिए सैनिक चिकित्सालय भी रहा था। नगर में बिशप का निवासस्थान है। यहाँ एक न्यायालय तथा प्रथम श्रेणी की पंचायत और वाणिज्य केंद्र भी है। यहाँ बैंक ऑव फ्रांस की एक शाखा, वाणिज्य चैंबर, तकनीकी शालाएँ, सैनिक इंजीनीयरिंग तथा आर्टिलरी की शाखाएँ हैं। प्रधान उद्योग धंधों में जूते बनाने का उद्योग विशेष उल्लेखनीय है। (बसंत सिंह)