वरमॉन्ट स्थिति : ४३� ४०� उ. अ. तथा ७२� ५०� प. दे.। यह संयुक्त राज्य, अमरीका, में न्यू इंग्लैंड समूह का सुदूर पश्चिमी राज्य है। इस राज्य का क्षेत्रफल ९,६०९ वर्ग मील तथा जनसंख्या है। ३३१ वर्ग मील में पानी है। राज्य के उत्तर में क्विक, पूर्व में न्यूहैंपशिर, दक्षिण में मैसाचूसेट्स तथा पश्चिम में न्यूयॉर्क है। मॉण्टप्लीयर (Montplier) यहाँ की राजधानी है।
राज्य का धरातल असम है तथा यहाँ की औसत ऊँचाई १,००० फुट है। मैंसफील्ड पर्वत की ४,३९२ फुट ऊँची चोटी सर्वोच्च ऊँचाई है। उत्तर पश्चिम की ओर ग्रीन पर्वत फैले हुए हैं। लामॉइली (Lamoille) एवं मिसिस्कुइ (Missisqui) आदि नदियाँ यहाँ बहती हैं। मोरे (Morey) तथा फेयरली (Fairlee) आदि यहाँ की प्रमुख झीलें हैं। घाटियों की मिट्टी उपजाऊ है। ढाल पर सुंदर वन एवं चरागाह हैं। यहाँ का जलवायु समशीतोष्ण एवं स्वास्थ्यप्रद है। वार्षिक औसत ताप ४.५� से ८� सें. एवं वर्षा ३७.५ इंच है। जाड़े में बर्फ गिरती है। लगभग ६६ प्रतिशत भूभाग पर खेती होती है। यहाँ आलू, शीत प्रदेश के अन्न, सोयाबीन आदि की उपज होती है।
दूध व्यवसाय यहाँ का विकसित उद्योग है। संगमरमर, ग्रैनाइट, स्लेट, ताँबा, चूनापत्थर, अभ्रक, डोलोमाइट आदि राज्य की प्रमुख खनिज संपदा हैं। बेरि (Barre), बर्लिगटन, बेलोसफॉल्स आदि यहाँ के प्रमुख नगर हैं। (सु. चं. श.)