लैब्राडॉर (Labrador) १. प्रांत, स्थिति : ५३� क्षेत्र २०� उ.अ. तथा ६१�०� प.दे.। यह कैनाडा के न्यूफाउंडलैंड प्रांत का भाग है। इसका क्षेत्रफल १,१२,६३० वर्ग मील है। यह क्षेत्र क्यूबेक के उत्तर पूर्व में स्थित है। उत्तरी ऐटलैंटिक की तटीय रेखा, बेल आइल (Belle Isle) जलसंधि से सेंट लारेंस तक, ६५० मील लंबी है। लेब्राडॉर की जलवायु न्यूफाउंडलैंड की अपेक्षा अधिक ठंडी, इस ठंडक के दो कारण हैं : (१) लैब्राडॉर धारा तथा (२) दक्षिण-पचिमी गरम वायु का हडसन खाड़ी के जल से ठंडा हो जाना। यहाँ जाड़े में ताप -५९� सें. तक गिर जाता है और लगभग ८�सें. से ाायद ही कमी ऊपर जाता है। वार्षिक वर्षा का औसत १९ इंच है। तट पर प्राय: तूफान आया करते हैं। यहाँ पर सोना, ताँबा, फेल्सपार तथा लोहे की खानें हैं। यहाँ के प्रपात अपार जलविद्युत् के 'ाोत हैं। यहाँ के जंगलों में बहुमूल्य इमारती, लकड़ी पाई जाती हैं। रेनडियर, भालू, लोमड़ी, काीका (marten), मिंक (mink), बनविलाव, जलमार्जार (otler) और ऊदविलाव यहाँ के जंगलों में पाए जाते हैं। लैब्राडॉर के समुद्र में कॉड, हेरिंग और सेलमान नामक मछलियाँ पकड़ी जाती हैं तथा समुद्री किनारे के पास सील का ाकार होता है। यहाँ की जनसंख्या ७,८९० (१९५१) है, जिसमें एस्किमो एवं रेड इंडियन आदिवासी, हैं तथा ोष गोरे लोग हैं। यहाँ कृषि बगीचों तक सीमित हैं। इनमें आलू, पान गोभी, ालजम तथा सलाद की खेती होती है।
२. लैब्राडॉर धारा, यह ठंडी, धारा ऐंटलैटिक महासागर में से निकलकर लैब्राडॉर के किनारों के साथ साथ बहती है और गल्फस्ट्रीम में मिल जाती है। इस धारा का प्रभाव, सुदूरवर्ती न्यू इंग्लैंड तक अनुभव किया जाता है। लैब्राडॉर के बंदरगाह छह मास तक बर्फ से जमे रहते हैं और लैब्राडॉर की धारा भी बंदरगाहों के जमने का एक कारण है। गल्फस्ट्रीम के ऊपर गरम और आर्द्र हवा तथा लैब्राडॉर की ठंडी धारा के मिलने से न्यूफाउंडलैंड तथा लैब्राडॉर के किनारों से दूर तक घना कुहरा बनता है। इस कुहरे से जहाजों को बड़ी सावधानी से गुजरना होता है, अन्यथा तैरती हुई बर्फ की चट्टानों से टकरा जाने का भय रहता है।

(अजित नारायण मेहरोत्रा.)