लेह स्थिति : ३४�१०� उ.अ. तथा ७७�४०� पू.दे.। यह जम्मू और कश्मीर राज्य (भारत) के लद्दाख जिले का मुख्यालय एवं प्रमुख नगर है। नगर को जनसंख्या ३,७२० (१९६१) है। यह समुद्र तल से ११,५०० फुट की ऊँचाई पर, श्रीनगर से १६० मील पूर्व तथा यारकंद से लगभग ३०० मील दक्षिण, लद्दाख पर्वत श्रेणी के आँचल में, ऊपरी सिंध के दाहिने तट से ४ मील दूर स्थित है। यहाँ एशिया की सर्वाधिक ऊँची मौसमी वेधशाला (meteorological observatory) है। नगर तिब्बत, सिकीयांग तथा भारत के मध्य का महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है। लेह में, १९वीं एवं २०वीं शताब्दी के डोगरा वंशी राजाओं के पूर्व के राजाओं का एक राजप्रासाद भी है। यूरोपवासियों में से एक ने १७१५ ई. में, सर्वप्रथम लेह की यात्रा की थी। लेह से, श्रीनगर एवं कुल्लू घाटी होती हुई, सड़कें भारत के आंतरिक भाग में आती हैं तथा एक मार्ग कराकोरम दर्रे की ओर जाता है। (शातिलाल कायस्थ)