लेसोथो (Lasotho) स्थिति : २९�४०� द.अ. तथा २८�०� पू.दे.। दक्षिणी अफ्रीका में ब्रिटिश लोगों के अधिकार में एक राज्य (टेरिटरी) है। इसके पश्चिम और उत्तर में ऑरेंज फ्री स्टेट, पूर्व में नेटाल तथा पूर्वी ग्रीक्वालैंड तथा दक्षिण में केप प्रॉविंस हैं। इसका क्षेत्रफल ११,७१६ वर्ग मील तथा जनसंख्या ६,८५,००० (१९६०) है। यहाँ का औसत ताप लगभ १५.५� सें. तथा जलवायु शुष्क है। लगभग ३० इंच वर्षा हाती हे। यहाँ बाँटू जाति के बासूतो लोग रहते हैं। इसकी पूर्वी सीमा पर १०,००० फुट ऊँचा ड्रेकेंज़बर्ग नामक पठार है। ऑरेंज प्रमुख नदी है। मुख्यत: गेहूँ, मक्का, सोरघम, जौ, जई, फलियों (बीन), मटर एवं सब्जियों की उपज है। घोड़े, बंदर, भेड़, बकरे, खच्चर आदि प्रमुख पशु हैं। मसेरू यहाँ की राजधानी तथा रेलवे स्टेशन है। यहाँ यूरोपीय बस्तियाँ नहीं हैं, केवल कुछ गोरे सरकारी कर्मचारी, डाक्टर एवं व्यापारी रहते हैं। (उमेश कुकार सिंह)