ले ब्रन चार्ल्स (Le Brun Charles) फ्रांसीसी चितेरा। जन्म २४ फरवरी, १६१९ को पेरिस में हुआ। कला के प्रति अभिरुचि लेकर चांसलर सेगिए की सहायता से रोम गया। १६४६ ई. में पेरिस लौटा और क्रमश: कला तथा विज्ञान की अकादमी का प्राध्यापक, चांसलर तथा संचालक बना। चौदहवें लुई ने इसे राजचित्रकार घोषित किया। लूव्र की अपोलो चित्रदीर्घा की सज्जा की। इसके सबसे बड़े चित्र फलक का नाम है 'बेकर जैकब परिवार का चित्र'। इसने कला संबंधी अनेक ग्रंथों की रचना भी की। फरबरी, १६९० में चल बसा। (गुरुदेव त्रिपाठी)