लेनिनग्रैड स्थिति ५९� ५७� उ.अ. तथा ३०� २०� पू.दे.। यह नगर रूस में स्थित है। यह नीवा नदी के मुहाने पर फिनलैंड की खाड़ी के शीर्ष पर बसा हुआ बाल्टिक सागर का प्रसिद्ध बंदरगाह है। इसका पुराना नाम पेटारोग्रैड है। पहले यह रूस की राजधानी था, पर अब यह बॉल्टिक सागर पर दृष्टि रखने के लिए रूस की आँख का काम दे रहा है लेनिनग्रैड पश्चिमी यूरोप को जाने के लिए रूस का प्राकृतिक द्वार है। यहाँ साइबोरिया जैसी जलवायु पाई जाती है। बंदरगाह लगभग पाँच महीने तक बर्फ से जमा रहता है। जलयानों के निर्माण के लिए यह एक प्रसिद्ध स्थान है। विशेषकर यहाँ पर हिमत्रोटक पोत बनाए जाते हैं। यहाँ पर कागज, सेलुलोस तथा ऐलुमीनियम के उद्योग भी हैं। नगर के समीप ही वन तथा उपजाऊ प्रदेश होने के कारण यहाँ से गेहूँ, अलसी, लकड़ी तथा समूर का निर्यात होता है। उपनगरों सहित यहाँ की जनसंख्या ३४,९८,००० (१९६२) है।श् (राम सहाय खरे)