लेग्रोस अलफांजो (Legros Alphonso) ऐंग्लो-फ्रांसीसी चित्रकार। जन्म ८ मई, १८३७ को डिजोन (Dijon) में हुआ। इसके चित्रों का प्रथम प्रदर्शन १८५७ में हुआ लेकिन इसे प्रोत्साहन नहीं मिला। परिणाम स्वरूप वह लंदन चला आया। १८७० में युनिवर्सिटी कालेज में प्राध्यापक बना और १७ वर्ष तक रहा। इसके अधिकांश चित्रों का विषय फ्रांसीसी ग्राम्य जीवन है। इसकी कतिपय प्रसिद्ध रचनाएँ हैं - तीर्थयात्री, समुद्र का आशीर्वाद, बपतिस्मा, मृत ईसा तथा उपासिका। इसका शरीरांत लंदन में ८ दिसंबर, १९११ को हुआ। (गुरुदेव त्रिपाठी.)