लेऑन (Leon) १. नगर, स्पेन में यह लेऑन नाक राज्य की राजधानी है, जो बरनेस्गा एवं टोरियो नदियों के मध्य स्थित है। यह ओव्येदो (Oviedo) नगर से ६० मील उत्तर में बसा है। प्राचीन काल में यह एक आयताकार दीवार से घिरा था, जिसके अवशेष अब भी प्राप्त हैं। नगर के पश्चिमी भाग में अब कुछ नए भवन भी बन रहे हैं शेष भाग काफी प्राचीन इमारतों से भरा है। यहाँ का कैथेड्रल एवं कुछ महल दर्शनीय है। इसके आसपास कृषि एवं पशुपालन होता है।

२. नगर, मेक्सिको के ग्वानाह्वाटो (Guanajuto) राज्य का सबसे बड़ा नगर है, जो मेक्सिको सिटी से सड़कमार्ग द्वारा २७७ मील उत्तर-पश्चिम स्थित है। यह गोमेज नदी की उपजाऊ घाटी में सागर तल से ५,६८३ फुट की ऊँचाई पर स्थित है। कृषि संबंधी वस्तुओं के केंद्र के अतिरिक्त यह एक औद्योगिक केंद्र है, जहाँ शाल तथा चमड़े की वस्तुएँ, जैसे जूते, बटुए (purse) बनते हैं। इसकी जनसंख्या १,२२,६६३ (१९५०) है।

३. नगर, लेऑन नाम का नगर पश्चिमी निकारागुआ में मानागुआ से ५० मील उत्तर पश्चिम में स्थित है। नगर में काफी, शक्कर तथा तंबाकू का व्यापार होता है। यहाँ एक कैथेड्रल है, जो मध्य अमरीका का सबसे बड़ा कैथेड्रल है। (रामवृक्ष सिंह)