लूज़ॉन फिलिपीन द्वीपसमूह का सबसे बड़ा, सबसे अधिक घना आबाद एवं सबसे उत्तरी द्वीप है, जिसका क्षेत्रफल ४०,८१४ वर्ग मील है। यह पहाड़ी द्वीप है, जहाँ ९,००० फुट तक ऊँची चोटियाँ है। सबसे प्रमुख नगर मनीला इसी द्वीप के पूर्वी भाग में स्थित है। कृषि महत्वपूर्ण उद्योग है तथा धान, मक्का प्रमुख फसलें हैं। गन्ना, मनीला हैंप, तंबाकू, केला, अन्य फल, सब्जियाँ एवं कंदमूल का भी स्थान गौण नहीं है। सोना क्रोमाइट, लोहा, ताँबा, कोयला आदि यहाँ के प्रमुख खनिज है।