लुइनी बेर्नार्दिनो (१४७०-१५३५) मिलान का चित्रकार। बेर्नार्दिनो लुइनी की चित्रकला विख्यात कलाकार लियोनार्दो दा विंची से काफी मिलती जुलती है और अक्सर उसके चित्रों को लोगों न लियो नार्दो का ही समझ लिया। अब वैज्ञानिक सुविधाओं से स्पष्ट है कि लुइनी की चित्रकला अलग ही थी। वैसे उसे लोग लियोनार्दो का शिष्य भी बताते हैं, क्योंकि दोनों के चित्रों में समता दिखाई पड़ती है पर निश्चित रूप से कुछ नहीं मालूम। उसका जन्म १४७० ईसवी के करीब माजियोर झील के किनारे लुइनो में माना जाता है। शायद स्टिफानो स्कोटो उसका प्रथम कलागुरु था। अनुमान है कि १५०० ई. के लगभग उसने लियेनार्दों दा विंची की शिष्यता ग्रहण की, यद्यपि कुछ लोग तो इसमें भी शक करते हैं कि दोनों की कभी मुलाकात हुई थी। जो हो, लुइनी के बनाए चित्र प्राप्त हैं और उनमें लियोनार्दों दा विंची की कला की अच्छी झलक मिलती है। ऐसे चित्रों में 'द बेरियल ऑव सेंट कैथेरीन' उल्लेखनीय है।श्श् (रामचंद्र शुक्ल)