लीवर्ड द्वीपसमूह पश्चिमी इंडीज़ द्वीपसमूह में, प्वेटोंरिको के दक्षिण-पूर्व स्थित द्वीपों का एक समूह है, जो चाप रूप में विस्तृत है। द्वीपों में ऐंटीगुआ, मॉएट सेरात, सेंट क्रिस्टोफर-नेविस-ऐंग्वीला प्रसिद्ध है। इन द्वीपों का क्षेत्रफल ३३७ वर्ग मील एवं जनसंख्या १,१३,१५५ (१९६०) है। सेंट जॉन्स यहाँ की राजधानी है, जिसकी जनसंख्या २१,००० (१९६०) है। उपर्युक्त प्रत्येक द्वीप अपनी निजी कार्यकारिणी एवं विधान परिषद् द्वारा शासित होता है। ये द्वीप ज्वालामुखी द्वारा निर्मित हैं। इन द्वीपों की खोज सन् १४९३ में कोलंबस ने अपनी द्वितीय समुद्रयात्रा के समय की थी। गन्ना, कपास, खट्टे फल, सब्जियाँ, नारियल, केला, कॉफी, ककोओ आदि इस द्वीपसमूह की प्रमुख उपजें हैं। इन द्वीपों की जलवायु स्वास्थ्यप्रद है।