लीमा १. मध्य पीरू में एक राजनीतिक भाग एवं नगर। इस भाग का क्षेत्रफल १५,०४८ वर्ग मील है। धरातल मैदानी है एवं शंकु के आकार के जलोढ़ निक्षेपों से ढँका हुआ है। यहाँ का जलवायु शुष्क है तथा तटीय प्रदेश में कपास, फल एवं तरकारियाँ उत्पन्न होती हैं।
२. नगर, स्थिति : १२� ३� ३�� द.अ. तथा ७७� २� १४�� प.दे.। रिमेक (Rimac) का अपभ्रंश लीमा हो गया है और नगर पीरू तथा लीमा नामक राजनीतिक क्षेत्र की राजधानी है। यह नगर रिमेक नदी के किनारे उसके मुहाने से ८.५ मील दूर, समुद्र तल से ५०० फुट की ऊँचाई पर, मरुस्थली मैदान में स्थित है। नगर की जलवायु साधारण है, वार्षिक औसत तथा १९� सें. है तथा वर्षा बहुत कम होती है। यह समय समय पर वाइसरायों की राजधानी रहा है। प्लाज़ा ड आरमस (Plaza De Armas) नगर का केंद्र है। नैशनल पैलेस ऑव जस्टिस, म्युनिसिपल पैलेस, सरकारी महल एवं पादरी का महल सुंदर दर्शनीय भवन हैं। सैन मारकोज (San Marcos) विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कई अन्य शिक्षा संस्थाएँ हैं। नगर में अजायबघर, पुस्तकालय, अस्पताल तथा हवाई अड्डा भी है। यहाँ सूती वस्त्रों के आठ तथा ऊनी वस्त्रों के दो कारखाने हैं। इनके अतिरिक्त चमड़ा कमाने चमड़े का सामान बनाने, हैट, फर्निचर, चॉकलेट, बिस्कुट, मोमबत्ती, पाउडर, काच, सीमेंट तथा ऐलुमिनियम के सामान बनाने के कारखाने भी नगर में हैं।
३. नगर, संयुक्त राज्य, अमरीका के ओहियो राज्य में उत्तर पश्चिम में यह नगर स्थित है और टोलेडो से ७९ मील दूर है। मांस, दूध, अंडा एवं खाद्य पदार्थों के संसाधन (processing) के कारखाने तथा सिगार, बस, बिजली के मोटर, रबर के सामान के कारखाने यहाँ हैं।
(सु.चं.श.)