लीआैं (Lyons)
स्थिति : ४५�२५� उ.अ. तथा ४�५०� पू.दे.। यह फ्रांस
देश के दक्षिणी भाग का एक प्रसिद्ध नगर है। लीआैं रोन तथा सोन
(Saone) नदियों के संगम पर बसा होने के
कारण प्रसिद्ध व्यापारिक केंद्र बन गया है। यहाँ भूमध्य सागरीय
जलवायु पाई जाती है। रोन तथा सोन की घाटी में शहतूत
के वृक्ष अधिक होते हैं, जिनकी पत्तियों पर रेशम के कीड़े खूब
पाले जाते हैं। अत: यह नगर रेशम बनाने तथा रेशमी कपड़े
तैयार करने एवं रँगने के उद्योग के लिए जगतप्रसिद्ध है। इतना
होते हुए भी यहाँ के उद्योग के लिए और रेशम चीन, जापान
तथा इटली से मँगाया जाता है। यहाँ रेशमी वस्त्र घरों में
तथा छोटे छोटे कारखानों में तैयार किए जाते हैं। लीआैं के
आस पास कृत्रिम रेशम के भी कारखाने हैं। यह नगर देश के
अन्य भागों से रेल तथा सड़कों द्वारा जुड़ा हुआ है।
(राम सहाय खरे)