लिख्टेंश्टाइन (Liechtenstein) स्थिति : ९�२९� से ९�३८� पू.दे. तथा ४७�३� से ४७�१४� उ.अ.। यूरोप में स्थित यह एक राज (principality) है। इसके पूर्व तथा उत्तर पूर्व में ऑस्ट्रिया और पश्चिम, उत्तर-पश्चिम तथा दक्षिण में स्विट्सरलैंड स्थित है। राज उत्तर से दक्षिण १७.४ मील लंबा तथा पूर्व से पश्चिम ७ मील चौड़ा है। इसकी पश्चिमी सीमा पर राइन नदी बहती है। यहाँ के निम्न प्रदेश का वार्षिक औसत ताप लगभग ८�सें. रहता है। यहाँ की वार्षिक औसत वर्षा ३५ इंच होती है और लगभग ३५ दिन हिमपात भी होता है। यहाँ की राजधानी फाडूट्स (Vaduz) है, लिख्टेंश्टाइन की प्रमुख भाषा जर्मन है। यहाँ ईसाई धर्म प्रमुख है। राइन घाटी में मक्का एवं अन्य खाद्यान्न, आलू तथा बगीचों में उत्पन्न होनेवाली फसलें उगाई जाती हैं। अंगूर एव फलों का भी उत्पादन होता है। राज खनिजों से रहित है। उद्योगों में संगणक यंत्र, चश्मे के कांच, माइक्रोमीटर, सिलाई की मशीनों की सूइयाँ, बुनाई की मशीनें एवं कपड़े का कुछ मात्रा में उत्पादन होता है।