लॉरेंस, टामस एडवर्ड (१८८८-१९३५ ई.) प्रख्यात ब्रिटिश सैनिक अन्वेषक एवं लेखक थे। १५ अगस्त, १८८८ ई. में इनका जन्म वेल्स के ट्रेमाडोक नामक स्थान पर हुआ था। इन्होंने ऑक्सफर्ड में शिक्षा प्राप्त की थी। १९१० ई. में सिरिया गए और इन्होंने चार वर्ष के अपने प्रवास में अरब लोगों का अध्ययन किया। १९१५ ई. में ये मिस्र भेजे गए और इसी वर्ष तुर्की ब्रिटेन के विरुद्ध प्रथम विश्वयुद्ध में सम्मिलित हो गया। इस समय लारेंस ने अरब कबीलों का संगठन तुकों के विरुद्ध किया, जिससे इस प्रदेश में तुर्कियों का प्रभाव नष्ट हो गया। अपने इस कार्य के कारण् ये अरब के लारेंस नाम से प्रसिद्ध हुए।
इनका 'द सेवेन पिलर्स ऑव विजडम' नामक ग्रंथ प्रसिद्ध है। जिसमें इन्होंने अपने साहसिक कार्यों का विवरण दिया है। १९२७ ई. में 'रिवोल्ट इन द डेजर्ट' प्रकाशित हुआ। १९ मई, १९३५ में एक मार्ग दुर्घटना में इनकी मृत्यु हो गई। (शातिलाल कायस्थ)