लॉयर नदी फ्रांस की सबसे अधिक लंबी (लगभग ६५० मील) नदी है, जो दक्षिणी फ्रांस में रोन नदी के ३० मील पश्चिम, मॉएट गरबियर डि जोंक से निकलती है। निकलने के बाद नेवर्स नगर तक यह उत्तर की ओर ही बहती है। इसके बाद उत्तर-पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम की ओर बहती हुई बिस्के की खाड़ी में गिर जाती है। मुहाने पर नैंट्स नगर स्थित है। इसका प्रवाहक्षेत्र ४६,७०० वर्ग मील है।