लागॉस यह नाइजीरिया की राजधानी, ओगन नदी के मुहाने के पास एक द्वीप पर स्थित है। यह नाइजीरिया का प्रमुख बंदरगाह भी है, जिसमें आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। पहले इसका नाम ओको, या एको, था जो पुर्तगालियों द्वारा बदलकर लागॉस कर दिया गया। यहाँ के बंदरगाह से ताड़ का तेल, मूँगफली, कपास, वनस्पति तेल, रबर, चमड़ा एवं खालों का निर्यात किया जाता है।