लव सीता के दोनों पुत्र लव कुश वाल्मीकि के आश्रम में जुड़वाँ जन्मे थे। राम के अश्वमेध अश्व को दोनों भाइयों ने पकड़ लिया और युद्ध में एक एक करके जब लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न इनसे हारते गए तो अंत में राम स्वयं आए। पिता पुत्र में मेल हुआ और फिर लव को कोसल और कुश को उत्तर कोसल का राज्य मिला। लव की दो पत्नियाँ सुमति तथा कंजानना थीं। (रामज्ञा द्विवेदी)