लखीमपुर (Lakhimpur) १. यह भारत के असम राज्य का सबसे उत्तर-पूर्वी जिला है। इसके दक्षिण में शिवसागर और दक्षिण-पश्चिम में दरं जिले एवं शेष और नेफा स्थित है इसका क्षेत्रफल ४,९२६ वर्ग मील है। जिले के अंदर ४०० मील तक ब्रह्मपुत्र नदी बहती है। यह नदी डिब्रुगढ़ तक तथा बरसात में सदिया तक नौगम्य है। यहाँ पर मिरी, अबोर, मिश्मी, खामटी, कचिन तथा नागा आदि जनजातियाँ निवास करती हैं। चाय के बागानों एव कोयले की खानों के कारण जिला संपन्न है। माम प्रसिद्ध कोयले की खान है। माकुम क्षेत्र से पेट्रोलियम भी निकाला जाता है, जिसका शोधन डिग्बोई में किया जाता है। यहाँ लकड़ी की चिराई की अनेक मिलें भी हैं। चाय यहाँ की प्रमुख उपज है।

२. लखीमपुर उत्तर प्रदेश के खीरी जिले की एक तहसील है (देखें, खीरी)।