रोन नदी यूरोप की एक महत्वपूर्ण नदी है, जो भूमध्यसागर में गिरनेवाली नदियों में प्रमुख स्थान रखती है। नदी का उद्गम स्थान वाले (Valais) के स्विस प्रदेश में रोन हिमानी में है, जहाँ से निकलकर स्विट्सरलैंड एवं फ्रांस में बहती हुई यह भूमध्यसागर की लीऑन की खाड़ी में गिरती है। इसकी कुल लंबाई ५०५ मील है, जिसमें से ४५ मील जिनीबा की झील में है। सम्पूर्ण रोन घाटी की ढाल ५,८९८ फुट है। नदी की घाटी को तीन भागों में बाँटा जा सकता है : (१) स्रोत से जिनीवा झील तक का भाग, (२) जिनीवा से लीऑन तक का भाग तथा (३) लीऑन से भूमध्यसागर तक का भाग। (सु.चं.श.)