रोड द्वीप संयुक्त राज्य, अमरीका का एक पूर्वी राज्य है। इसके दक्षिण में ऐटलैंटिक महासागर है। इस राज्य में अक्विनेक कोनानिकट, प्रुडेंस तथा ब्लॉक नामक चार बड़े द्वीपों के अलावा अन्य कई छोटे छोटे द्वीप सम्मिलित हैं। राज्य का कुल क्षेत्रफल १,२१४ वर्ग मील है। इस राज्य को लिटिल रोडी भी कहा जाता है। राज्य की राजधानी प्रोवीडेंस है तथा वर्षा का वार्षिक औसत ४८ इंच है। यहाँ की जलवायु पर सागर का प्रभाव अधिक हैं। ग्रैनाइट यहाँ का प्रमुख खनिज है। यहाँ सब्जियों एवं फलों का उत्पादन होता है। राज्य के ४४ प्रतिशत लोग उद्योगों में लगे हैं। कपड़े एवं आभूषण बनाना यहाँ के प्राचीन एवं सर्वप्रमुख उद्योग हैं। रबर के सामान, चाँदी की वस्तुएँ, औजार आदि का निर्माण भी यहाँ होता है। राज्य की जनसंख्या ७,९१,८९६ (१९५०) है। (रमेशचंद्र दुबे)