रैफेल, मेंग्स आंतोनी (Raphel, Mengs Anthony) जर्मन चित्रकार। जन्म १२ मार्च, १७२८ को बुहेमिया के आसिंग नामक स्थान में हुआ। १७५४ में रोम के चित्रकला के वैटिकन स्कूल का संचालक बना। स्पेन के चार्ल्स तृतीय के निमंत्रण पर माड्रिड गया और वहाँ भोजगृह की छत की सज्जा की। इसके चित्र माड्रिड चित्रशाला में हैं। इंग्लैंड के ड्यूक नार्थंबरलैड के पास 'पवित्र परिवार' है तथा आक्सफर्ड में इसे कतिपय वेदिकाचित्र हैं। १७७७ में रोम गया और वहीं २९ जून, १७७९ को इसकी मृत्यु हो गई। कुल मिलाकर यह कैथोलिक प्रवृत्ति का चित्रकार था। (गुरुदेव त्रिपाठी)