रुआँ (Rouen)
स्थिति : ४९�
२७� उ. अ. तथा १� ४� पू. दे.। पैरिस
से ८७ मील उत्तर पश्चिम सेन नदी पर स्थित यह नगर सेनमेरीटाइम
जिले की राजधानी है। अतीत में यह नॉमैंडी की राजधानी था।
१४३१ ई. में इसी नगर में जोन ऑव आर्क को जलाया गया
था। १३वीं-१६वीं शताब्दी में बने प्रसिद्ध कैथेड्रल के अतिरिक्त अन्य
कई प्रसिद्ध भवन नगर में हैं। यह नगर शराब के व्यापार का
केंद्र है। कताई, बुनाई, तेलशोधन एवं शराब निर्माण नगर
के प्रमुख उद्योग हैं।
(अजित नारायण मेहरोत्रा)