अंगुइला (द्वीप समूह) ब्रिटिश वेस्ट इंडीज में है; स्थिति १८� १२� उत्तर अक्षांश तथा ६३� पश्चिम देशांतर। यह द्वीपसमूह वेस्ट इंडीज के छोटे ऐंटलीज ग्रूप में लीबर्ड द्वीपसमूह के अंतर्मन और ब्रिटेन के अधिकार में है। ये द्वीप मूँगों की चट्टानों से बने हैं। इस समूह का सबसे बड़ा द्वीप अंगुइला है। इसका क्षेत्रफल ३५ वर्गमील है। शैष द्वीप बहुत ही छोटे हैं। अंगुइला द्वीप में न समुद्र तट के मैदान हैं और न कोई उल्लेखनीय नदी हैं। कम ढाल तथा चपटे भाग में खेती होती है जिसमें ֭���, कपास तथा फल पैदा होते हैं। समुद्र के किनारे नारियल के बाग हैं। इस द्वीपसमूह का शासन प्रबंध सेंट क्रिस्टोफ़र प्रेसीडेंसी के अंतर्गत होता है। (ल. कि. सिं. चौ.)