रीगा सोवियत संघ के लैट्विया राज्य की राजधानी है, जो रीगा की खाड़ी से सात मील दक्षिण ड्वीना नदी पर स्थित है और जोनहर द्वारा नीपर तथा वॉल्गा नदियों से संबद्ध है। रीगा नगर चार भागों में विभक्त है। रीगा अपने ऐतिहासिक एवं राजनीतिक प्रभाव के साथ ही औद्योगिक, व्यापारिक तथा बौद्धिक उत्थान के लिए भी उल्लेखनीय है। रेलगाड़ी के डिब्बे, मशीनरी, तेल, रसायनक, सूती एवं ऊनी वस्त्र तथा शराब निर्माण यहाँ के प्रमुख उद्योग है। (लेखराज सिंह)