रीओ दे जानेरो स्थिति : २२�३०� द.अ. तथा ४३�०� प.दे.। यह दक्षिणी अमरीका में ऐटलैंटिक महासागर के किनारे, लगभग ६० मील में विस्तृत, दक्षिणी अमरीका का द्वितीय सबसे बड़ा नगर एवं ब्राज़िल की राजधानी तथा प्रमुख बंदरगाह है। यहाँ की जलवायु गरम एवं नम है। वर्ष का औसत ताप लगभग २५� सें. रहता है। नगर के ठीक पीछे २,५७५ फुट ऊँची गेबिआ नामक पहाड़ी स्थित है। यहाँ का राष्ट्रीय पुस्तकालय दक्षिणी अमरीका में सबसे बड़ा है। अवर लेडी ऑव कैडलेरिया, सोल्जर्स क्रॉस गिरजाघर, क्विंटा डे बोआ विस्ता पार्क, रीओ डे जानेरो विश्वविद्यालय, १,२९५ फुट ऊँचा सुगर लाफ नामक चट्टान, कॉर्कोवाडो, सिटी पार्क, नगरपालिका स्टेडियम (जिसमें १,५०,००० व्यक्ति बैठ सकते हैं), प्राका पैरिस के बगीचे आदि दर्शनीय हैं। यहाँ का पोताश्रय विस्तृत एवं सुरक्षित है। नगर रेलों एवं वायुमार्गों द्वारा अन्य नगरों से जुड़ा है। सूती कपड़ा बनाना, खाद्य पदार्थों का संसाधन करना तथा इमारती सामान तैयार करना प्रमुख उद्योग हैं। (राम सहाय खरे)