रीओ दे ओरो उत्तरी अफ्रीका में ऐटलैंटिक महासागर के तट पर, पश्चिमी मोरक्को की सीमा से लेकर दक्षिण में ब्लैंको अंतरीप तक विस्तीर्ण यह स्पेन का उपनिवेश है। यह सहारा मरुस्थल का ही पश्चिमी भाग है। इसका क्षेत्रफल १,०५,००० वर्ग मील है। मानव बस्तियाँ नखलिस्तानों तथा तटीय क्षेत्रों तक ही सीमित हैं। यहाँ की जलवायु समशीतोष्ण है, किंतु वर्षा बहुत कम होती है और वनस्पति का अभाव है। खजूर प्रमुख उपज है। इसकी राजधानी विला सिसनीरोज है, जहाँ हवाई अड्डा भी है। (लेखराज सिंह)