रियूकू स्थिति : ३०�४०� से २४� उ.अ. तथा १२३� से १३१� पू.दे.। जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के दक्षिण तथा फॉरमोसा द्वीप के उत्तर में, लगभग ६०० मील के क्षेत्र में फेले लगभग ५५ छोटे छोटे द्वीपों का समूह है, जो प्रशांत महासागर को पूर्वी चीन सागर से विभक्त करता है। ओकिनावा सबसे प्रमुख द्वीप है। ये द्वीप, जिनका क्षेत्रफल ८६४ वर्ग मील है, एक डूबी हुई पर्वतश्रेणी की चोटियाँ ही कहे जा सकते हैं। ये द्वीप दो समूहों, उत्तर में एमामिओ और टोकारा समूह एवं दक्षिण में साकीशिमा और ओकिनावा, में विभक्त हैं। औसत वार्षिक ताप २१� सें. रहता है। गन्ना, शकरकंद, केला एवं अनन्नास यहाँ की प्रमुख फसलें हैं। नील, सूती कपड़े, शराब एवं पैनामा टोपों का निर्माण रियूकू में होता है। ये सभी द्वीप संयुक्त राज्य, अमरीका, के अधिकार में है। (रमेशचंद्र दुबे)