रियाद (Riyadh)
नगर, स्थिति : २४�४५� उ.अ. तथा ४६�४५� पू.दे.। साउदी
अरब के मध्य रेगिस्तानी भाग में, फारस की खाड़ी से २४० मील
दक्षिण-पश्चिम स्थित, अरब की दो राजधानियों में से एक है। सागरतल
में ४,००० फुट की ऊँचाई पर स्थित इस नगर की गरमियों
का ताप ३८�
सें. रहता है। जलवायु शुष्क, गरम एवं रेगिस्तानी है। वार्षिक
वर्षां का औसत १० इंच रहता है। एक नखलिस्तान के किनारे
होने से यहाँ कुछ खजूर के पेड़ तथा सब्जियाँ एवं खाद्याननों
की हरियाली देखने को मिल जाती है। यहाँ १८०�१५० फुट क्षेत्र में
प्रसिद्ध जामिदा मस्जिद बनी है। यह ईरान से मक्का जानेवाले
यात्रियों के रास्ते में पड़ने से एवं मरुस्थल के मध्य अकेला बड़ा
नगर होने से प्रसिद्ध हो गया है।
(रमेशचंद्र दुबे)