रासार्यो स्थिति : ३०�०� द.अ. तथा ६०�५७� प.दे.। दक्षिणी अमरीका के अर्जेटीना राज्य में, पैंपा प्रदेश की पूर्वी सीमा पर स्थित, यह देश का तीसरा बड़ा नगर है। पराना नदी पर स्थित होने के कारण यह प्रसिद्ध पत्तन बन गया है। नगर में शक्कर निर्माण, आटा पिसाई एवं मांस उद्योग हैं। चौड़ी सड़कें एवं विस्तृत उद्यान नगर की विशेषताएँ हैं। लिटोरल राष्ट्रीय विश्वविद्यालय उत्तम शिक्षण संस्थान है।
इसी नाम के नगर ब्राज़िल, मेक्सिको, पैराग्वे एवं यूरुग्वे में भी हैं। (कैलाशनाथ सिंह)