रॉस, जॉन, सर (Ross, John, Sir, सन् १७७७-१८५६) ब्रिटेन के रियर ऐडमिरल (Real Admiral) तथा उत्तरी ध्रुव प्रदेश के अन्वेषक थे। १७८६ ई. में ये राजकीय नौसेना में भरती हुए। १८०८ ई. में इन्होंने स्वडन के बेड़े के कप्तान के रूप में काम किया। १८१२ ई. में इनकी पदोन्नति हुई और ये कमांडर बने। उत्तर ध्रुवप्रदेशीय अभियान का इन्होंने समादेशन किया, किंतु किसी नई चीज को खोज निकालने में वे असफल रहे। पुन: १८२९-३३ ई. में उन्होंने द्वितीय उत्तर ध्रुवप्रदेशीय अभियान किया, जिसमें महत्वपूर्ण भौगोलिक तथा वैज्ञानिक तथ्यों का रहस्योद्घाटन हुआ। १८५० ई में सर जान फ्रैंकलिन की खोज के सिलसिले में इनकी तीसरी समुद्रयात्रा हुई। इसके दूसरे साल इनकी पदोन्नति हो गई। इन्होंने अपनी यात्राओं से संबंधित पुस्तकें भी लिखी हैं। (जगदीश सिंह)