रॉटरडैम नीदरलैड्स (हॉलैड) के दक्षिणी भाग में स्थित नगर एवं बंदरगाह है, जो राइन नदी की सहायक न्यूमास नदी के किनारे बसा है। यहाँ की जलवायु यूरोप के तुल्य है। हॉलैंड का तीन चौथाई व्यापार यहीं से होता है। जहाज बनाने का उद्योग सर्वप्रमुख है। सन, सन के बने सामान, दूध से निर्मित वस्तुएँ तथा पशुओं का निर्यात एवं चावल, चीनी, कोयला, मिट्टी का तेल आदि का आयात होता है। यहाँ की जनसंख्या ७,३०,२२५ (सन् १९६२) है। (राम सहाय खरे)