राजकोट १. जिला, यह भारत के गुजरात राज्य का जिला इसका क्षेत्रफल ४,५८८ वर्ग मील तथा जनसंख्या १२,०८,५१९ (सन् १९६१) है। वर्तमान जिला पुरानी रियासत का आधुनिक रूप है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा २० से २५ इंच है। अप्रैल, मई और अक्टूबर में यहाँ गरमी रहती है। यहाँ की जलवायु स्वास्थ्यवर्धक है।
२. नगर, स्थिति : २२° १८¢ उ. अ. तथा ७०° ५६¢ पू. दे.। यह नगर उपर्युक्त जिले का प्रशासनिक केंद्र है। सौराष्ट्र विश्वविद्यालय का प्रधान कार्यालय इसी नगर में है। नगर अजय नदी के किनारे स्थित है। नगर में कई महत्वपूर्ण शिक्षा संस्थाएँ हैं, जिनमें राजकुमार कॉलेज अपने ढंग का अकेला विद्यालय है। नगर की जनसंख्या १,९४,१४५ (सन् १९६१) है। (अ. ना. मे.)