अंकारा
तुर्की (टर्की) की
राजधानी; स्थिति:
३९² ५७¢ उ.अ.
और ३२° ५३¢
पू.दे.। अंकारा
नगर तुर्की के
मध्यवर्ती पठार
के उत्तरी भाग के
मध्य में, निकटवर्ती
क्षेत्र से ५००¢
ऊँची पहाड़ी पर,
स्थित है। इस नगर
का धरातल समुद्र
तल से २,८५४¢
की ऊँचाई पर
है। यह सकरया
नदी की सहायक
अंकारा नदी के
बाएँ किनारे
पर इस्तंबूल
से ३५२ कि.मी. पूर्व
की ओर है। प्राचीन
काल में यह मध्य
पठार के उत्तरी
क्षेत्र की राजधानी
था। सन् १९२२ में मुस्तफा
कमाल पाशा के
नेतृत्व में एक क्रांति
हुई और राजधानी
इस्तंबूल से अंकारा
लाई गई जो
तुर्की के मध्य में
पड़ता है और
सुरक्षा की दृष्टि
से अपेक्षाकृत उत्तम
स्थिति में है। यह
तुर्की का दूसरा
बड़ा शहर है। बगदाद-संधि-संगठन
वाले देशों का
प्रमुख कार्यालय
यहीं है।
अंकारा रेलों का केंद्र है। रेल द्वारा यह तुर्की के अन्य प्रमुख नगरों थे, उदाहरणत: जान गुलडक, केसरी, अदाना, इस्तंबूल तथा इज़मिर से मिला है। हवाई मार्ग इसे तेहरान, बेरूत और लंदन से मिलाते हैं।
अंकारा के आसपास के क्षेत्रों में चाँदी, ताँबा, लिगनाइट, कोयला तथा नमक पाया जाता है। यह समीपस्थ जंगलों, चरागाहों और खेतों की उपजों के व्यापार का प्रमुख केंद्र है। यहाँ के पठार के अंगोरा बकरा जगत्प्रसिद्ध है। देश के औद्योगिक विकास के साथ-साथ यहाँ भी कई नए कारखाने खुले हैं, जिनमें कपड़े के मिलें, ऊनी कालीन, इंजीनियरिंग के सामान, हथियार, तंबाकू तथा सिगरेट के कारखाने मुख्य हैं। अंकारा एक बड़ा बाजार है। यहाँ ऊन, मोहेअर (अंगोरा बकरे का ऊन), अनाज, फल, शहद, चमड़ा तथा कालीन का व्यापार होता है। (ल. कि. सिं. चौ.)